Latest News

Saturday, 28 January 2017

पूर्व मंत्री ने स्टार प्रचारकों की चुनावी जनसभा के लिए हाई कमान से की मांग

फतेहपुर, शमशाद खान । जिले की आयाह शाह विधानसभा से घोषित सपा प्रत्याशी एवं पूर्वमंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने बताया कि उन्होंने पार्टी के मुखिया एवं सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे गये पत्र मे स्टार प्रचारकों तिथिवार मांग की है। 
अयाह शाह विधानसभा के सपा प्रत्याशी पूर्वमंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के मुखिया अखिलेश यादव को भेजे गये पत्र में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों मे सपा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव और प्रियंका गांधी की जनसभा गाजीपुर कस्बे मे तथा कबीना मंत्री आजम खां का ललौली कस्बे मे और राज्यसभा सदस्य (सांसद) विशम्भर प्रसाद निषाद की चुनावी जनसभा पुराना डेरा मजरे कोर्रा कनक, ब्राम्हनतारा मजरे लमेहटा, मैकूआपुर मजरे सरकण्डी मे कराये जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जनपद मे 23 फरवरी को मतदान सम्पन्न होना है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त स्टार प्रचारकों को भेजने की अनुमति यदि पार्टी हाई कमान से मिल गयी तो वह पांचवी बार इस विधानसभा मे जीत का ताज पहनेगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र मे मैने कितना बेहतर विकास किया है यह बात विधानसभा क्षेत्र का बच्चा-बच्चा जानता है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News