Latest News

Saturday, 28 January 2017

अभियान में उतारी गयी वाहनों से नीली बत्ती

फतेहपुर, शमशाद खान । चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के चलते पुलिस व मजिस्ट्रेटों द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दो अधिकारियों के वाहन से नीली बत्ती हटाई। सीओ ट्रेनिंग संदीप वर्मा सुबह पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र के लोधगंज हाइवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रही नीली बत्ती लगी कार दिखाई दी। रोककर चेक किया गया तो पता चला गाड़ी न, यूपी 70/सीओ 8145 सीएमओ ललितपुर की है। लेकिन उस गाड़ी में सीएमओं मौजूद नही थे। सीओ ने चालक को फटकार लगाते हुए गाड़ी से नीली बत्ती के साथ शीशें में लगी काली फिल्म उतरवाते हुए हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं लखनऊ बाईपास हाइवे में चेकिंग के दौरान बांदा से लखनऊ जा रहे अपर निदेशक ट्रेजरी बांदा की गाड़ी का रोक उड़नदस्ता मजिस्टेªट ने कार्यवाही करते हुए गाड़ी से नीली बत्ती एवं काली फिल्म उतरवाई। अधिकारियों की गाड़ी पर कार्यवाही को लेकर अन्य वाहन चालकों के बीच हड़कम्प मचा रहा। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News