Latest News

Saturday, 28 January 2017

नोडल अधिकारी बनाये गये

फतेहपुर, शमशाद खान । उपजिला निवाचन अधिकारी/अपरजिलाधिकारी आलोक कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी विधानसभाओं में निर्वाचन कार्य हेतु नोडल अधिकारी नामित किये है। साथ ही उनके कार्य क्षेत्रों को बांटकर कर्तव्य निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों को निर्वहन करने के निर्देश दिये हैं उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपरजिलाधिकारी आलोक कुमार ने उपजिलाधिकारी बिन्दकी सत्य प्रकार सिंह को 238 जहानाबाद 239 बिन्दकी का नोडल अधिकारी नियुक्त कर डिस्पैच सेन्टर व रिसीविंग सेन्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी प्रकार सदर एसडीएम अभिनव रंजन को 240 जहानाबाद 241 बिन्दकी का नोडल अधिकारी नियुक्त कर डिस्पैच सेन्टर एवं रिसीव सेन्टर का प्रभारी बनाया है। वहीं उपजिलाधिकारी खागा अवनीश कुमार राय को 242 जहानाबाद 243 बिन्दकी का नोडल अधिकारी नियुक्ति करते हुए डिस्पैच सेन्टर एवं रिसीविंग सेन्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी प्रकार जिलापूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह को सभी विधानसभाओं में फूड एवं सिविक एमनिटिज मुख्य चिकित्साधिकारी विनय कुमार पाण्डेय हेल्थ केयर एआरटीओ संजय तिवारी को ट्रान्सपोटेशन वरिष्ठ कोषाधिकारी साहित्य कुमार कटियार को पेमेन्ट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक नन्द लाल यादव को एक्जेम्पेशन आदि की जिम्मेदारी दी है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News