फतेहपुर, शमशाद खान । पत्रकारिता जैसे पवित्र पेशे को ताक में रखकर कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए सड़कों में प्रेस लिखे वाहनों की भरमार आ गई है। दो पहिया, तिपहिया तथा चार पहिया वाहनों में प्रेस लिखाकर कुछ लोग इस पेशे को बदनाम करने में सक्रिय है। समाचार को प्रकाशित करने के लिए जरूरी सामग्री जुटाने में दिन-रात मेंहनत करने वाले पत्रकारों को भले ही अपने वाहन में समाचार पत्र का नाम व प्रेस लिखाने की सुधि न आई हो। ले किन कथित चापलूस लोग इसका पूरा फायदा उठा रहे है। शहर, कस्बा तथा गांवों में इन दिनों दो पहिया वाहनों में प्रेस लिखाकर घूमने वालों की संख्या में जबरजस्त इजाफा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि नंबर प्लेट तैयार करने वालों के यहां प्रतिदिन ऐसे लोगों को जमावड़ा लगा रहता है। बताते है चार पहिया वाहनों में प्रेस लिखाकर चलने के पीछे एक मात्र मकसद टोल टैक्स बचाना तथा पुलिस चेकिंग में बिना रूके निकलना होता है। दो पहिया वाहनों में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए ऐसा किया जाता है। जिसमें वाहन चालक बहुत हद तक सफल भी हो जाते है। दूर-दूर तक समाचार पत्र से कोई नाता न रखने वाले लोग भी वाहन में प्रेस लिखाकर बेखौफ फर्राटा भरते नजर आते है। आईरा के तहसील अध्यक्ष पंकज पाल का कहना है। कि इस बारे में संगठन के पदाधिकारियों से राय-मशविरा लिया जाएगा। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर ऐसे लोगों को चिन्हित कराने के साथ ही कार्यवाही की जद में लाने की मांग की जाएगी। क्योकि वाहनों में फर्जी प्रेस लिखाकर घूमने वालो की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment