फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे आगामी 23 फरवरी को सम्पन्न होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशी जीत का परचम लहराने के लिए गुणा भाग लगाना शुरू कर दिया है। जिले की अयाह शाह विधानसभा से बसपा प्रमुख ने लगातार विधायक बनते चले आ रहे पूर्व मंत्री का टिकट काटकर भोले पाल को प्रत्याशी घोषित किया था। भोलेपाल को बसपा मुखिया सुश्री मायावती द्वारा टिकट दिये जाने अहत हुए पूर्वमंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने बसपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था और सपा पार्टी हाई कमान ने उनको उनकी ही विधानसभा से प्रत्याशी बना दिया है। बसपा मुखिया ने भोले पाल का टिकट काटकर क्षत्रिय समाज के तेज बहादुर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वही बसपा पार्टी का मानना है कि पार्टी इस विधानसभा मे जिले के एक धनबली क्षत्रिय को टिकट देने का मन बना लिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उक्त क्षत्रिय प्रत्याशी का टिकट लगभग पक्का भी हो गया है सिर्फ घोषणा बाकी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी मे बार-बार प्रत्याशियों के बदले जाने से पार्टी समर्थित मतदाता ऊहा पोह की स्थिति मे पड़े हुए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment