Latest News

Sunday, 22 January 2017

संचार क्रान्ति के दौर मे पत्र पेटियां बेहाली पर बहा रही आंसू

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिजिटल योजना एवं संचार क्रान्ति के चलते डाक विभाग की शहर के अनेकों स्थानों पर लगी पत्र पेटियां अपनी बेहाली पर आंशू बहा रही है लेकिन संचार क्रान्ति के दौर मे विभाग भी पूरी तरह से लापरवाही बरत रहा है लेकिन अभी भी लोग पत्र पेटियों का सहारा लेते हैं लेकिन जब किसी को पत्र कहीं भेजने होता है तो उनके सामने बड़ी दिक्कतें होती हैं क्योंकि शहर मे लगे पत्र पेटियां पूरी तरह से गायब हो गयी हैं और जहां पर शहर के एक या दो स्थानों पर पत्र पेटियां लगी हैं उनकी हालत बद से बत्तर हो गयी हैं यदि उसमे कोई पत्र डालता है तो वह बाहर गिर जाते हैं डाक विभाग भी पत्र पेटियों की रख रखाव मे रूचि नहीं लेता है। डिजिटल इण्डिया के युग मे विभाग जरूरत मंद लोगों की समस्याओं से दूर है जबकि अभी भी सरकारी कामकाज व नौकरी के फार्म जब लोगों को भरने होते तो डाक विभाग की पत्र पेटियों का ही प्रयोग करना पड़ता है। लोगों को मुख्य डाकघर जाकर पत्र पेटियों मे पत्र डालना पड़ता है ऐसी स्थिति मे विभाग को शहर मे लगी पत्र पेटियों को दुरूस्त करके प्रतिदिन डाक कर्मचारियों को लगाना होगा। जिससे आम जनता को राहत मिल सकी। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News