Latest News

Sunday, 22 January 2017

विजयी टीम को सपा नेता टीलू ने ट्राफी देकर किया सम्मानित

फतेहपुर, शमशाद खान । स्पोटर्स स्टेडियम मे हुए क्रिकेट मैच के दौरान फतेहपुर छात्रावास की टीम ने आजमगढ़ को पराजित कर सिरीज को हासिल कर लिया जिस पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष तबरेज वारसी उर्फ टीलू ने विजेता टीम को ट्राफी देकर उत्साहवर्धन किया।
रविवार को शान्ति नगर स्थित स्पोटर्स स्टेडियम मे तीन क्रिकेट मैच खेले गये जिसमें सिरीज मे फतेहपुर छात्रावास बनाम आजमगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें पहला मैच छात्रावास ने जीता व दूसरा मैच आजमगढ़ ने जीत हासिल की जिसके उपरान्त फतेहपुर छात्रावास व आजमगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें छात्रावास की टीम ने टाॅस जीता लेकिन पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया जिस पर 40 ओवर के इस मैच ने आजमगढ़ की टीम ने 191 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसके पश्चात् छात्रावास ने बैटिंग करते हुए लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर सिरीज पर अपना कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष तबरेज वारसी उर्फ टीलू ने विजयी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया तो वहीं पराजित आजमगढ़ की टीम का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पराजित होने पर आगे विजयी होने की ताकत मिलती है इसलिए जो टीम इस मैच मे पराजित हुयी है आगे और मेहनत करके खेलेगी तो निश्चित जीत हासिल होगी। वहीं मुख्य अतिथि तबरेज वारसी उर्फ टीलू ने विजयी टीम के कैप्टन समेत सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़कर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनायें दी। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी महावीर पटेल, संजीव वर्मा रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News