Latest News

Monday, 23 January 2017

सामाजिक कार्य के लिए फैजान मून को पूर्व सीएम ने एवार्ड देकर किया सम्मानित

फतेहपुर, शमशाद खान । हमारी आवाज फाउण्डेशन द्वारा दिल्ली मे आयोजित समारोह के दौरान जनपद मे सामाजिक कार्य करने वाले फैजान अहमद मून को पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने एवार्ड देकर सम्मानित किया जिससे जनपद के फाउण्डेशन के सदस्यों मे खुशी की लहर रही। 
नई दिल्ली के इण्डिया इस्लामिक कल्चर सेन्टर मे 22 जनवरी को आयोजित हमारी आवाज फाउण्डेशन द्वारा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सिरकत की जिसमें अतिथि के रूप मे जनपद के युवा जनसेवा फाउण्डेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव फैजान अहमद भी शामिल हुए और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा फैजान अहमद मून को सामाजिक कार्य करने एवं शिक्षा और डिजिटल भारत पर आम जनमानस को जागरूक करने के लिए एवार्ड देकर सम्मानित किया गया और किये गये कार्यों की सराहना की गयी। जिस पर फैजान अहमद मून ने शिक्षा एवं सामाजिक कार्य को आगे बढ़ाने का भरोसा देते हुए शीला दीक्षित के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जस्टिस फखरूददीन अली, विधायक मौ0 आसिम, मो0 यूनुस, हाजी याकूब, फैसल खान लाला, अजहर उमरी, मो0 राशिद नसीम, शबीना खाॅन आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News