फतेहपुर, शमशाद खान । पुरानी रंजिश के चलते बीते दिनों जानलेवा हमला कर घर मे आग लगाये जाने वाले आरोपियों को खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने से क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से मिल आरोपियों पर कार्यवाही किये जाने के साथ सुरक्षा की गुहार लगायी।
खखरेरू थानाक्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी अकबर अली पुत्र निसार अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि जबाबुल हसन आदि से पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसके तहत 18 जनवरी को रात्रि मे 9 बजे जबाबुल हसन पुत्र वाहिद हसन व इश्तखार अहमद उर्फ राजू पुत्र सुलेमान अहमद, रियाज पुत्र स्व0 इकबाल निवासीगण रतनपुर थाना खखरेरू ने अपने-अपने हांथों मे तमंचा लेकर घर मे धाबा बोलते हुए उस पर फायर कर दिया जिससे तमंचे की गोली उसके कनपटी के बगल से छूकर दिवार मे जा लगी। पीड़ित अकबर अली ने बताया कि जिस वक्त हमलावरों ने फायरिंग की उस वक्त वह गांव के राजकिशोर, विवेक कुमार, विपिन कुमार के साथ कमरे मे आग ताप रहे थे तभी हमलावरों ने उनपर गोलियां चलायी लेकिन उन्होंने किसी तरह से अपनी जान बचायी लेकिन हमलावरों ने घर के बाहर छप्पर मे आग लगा दिया। घटना की सूचना तत्काल 100 पुलिस को दी गयी जो तत्काल पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेकर मुकदमा लिखे जाने की बात कही गयी लेकिन इसके बाद से कई बार थाने मे हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु तहरीर दी गयी लेकिन इलाकाई पुलिस आरोपियों को बचाने मे लगी है जिसके चलते आरोपियों पर मुकदमा अब तक दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित अकबर अली ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के साथ सुरक्षा की गुहार लगायी।

No comments:
Post a Comment