फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के तत्वाधान में पत्थरकटा चैराहा में भारत को आजादी दिलाने मे महती भूमिका निभाने वाले नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर उनके मूर्ति पर माल्र्यापण किया गया। 23 जनवरी 1857 को कायस्त कुल में जन्मे नेता जी सुभाष चन्द्र बोस एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों की छक्कें छुड़ा दिये साथ ही नेता जी का एक और कायस्थ जन्मे स्वामी विवेकानन्द के साहित्य को ही पढ़कर आगे बढ़े आज कायस्थ समुदाय अपने इस नेता के कार्यों का गुणगान करते नही थक रहा है। इस बाबत पूरे जोश से फतेहपुर के तमाम चित्रांश बन्धु पत्थरकटा चैराहा पहंुचकर नेता के नारे लगाये और कायस्थ बन्धुओं को एकता का पाठा पढ़ाया इस दौरान एक गोष्ठी का अयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। संचालन जिला महामंत्री विवेक श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजेसन श्रीवास्तव ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्शों पर चलकर कायस्थ वर्ग अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है। वही कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठित युवा कुछ भी कर सकता है और इसकी बानगी युवा चित्रांश बन्धु करके दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हर घर में एक सुभाष चन्द्र बोस पैदा होगा। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने कहा युवा तरूणाई अब जाग गई बृहद रूप से सदस्यता अभियान चलाकर सुभाष चन्द्र बोस की तरह एक युवा चित्रांश फौज खड़ी हो जायेगी। इस मौकके पर समस्त चित्रांश बन्धुओं ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के सामने राष्ट्रगान भी गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, रामजी श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव आदि समस्त चित्रांश बन्धु उपस्थिति रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment