Latest News

Sunday, 22 January 2017

प्रशासन नाकाम साबित हो रहा ओवरलोड ट्रकों के आवागमन के रोक पर

फतेहपुर, शमशाद खान । पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी ओवरलोड ट्रकों का आवागमन पूरे दिन पुलिस के नाक के नीचे से हो रहा है लेकिन किसी तरह की कार्यवाही न होने से ट्रक चालकों के हौसले बुलंद हैं। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद ओवरलोड ट्रकों के शहर के भीतर से आवागमन पर रोक नहीं लग सकी है। पुलिस की नाक के नीचे से रोजाना सैकड़ो ओवरलोड ट्रक डीएम आवास के समीप वीआईपी चैराहे से गुजरते है और पुलिस प्रशासन अंधा बना हुआ है। पुलिस प्रशासन की शिथिलता और संवदेनहीनता ने ट्रैफिक व्यवस्था को ही चैपट नहीं कर रखा बल्कि सड़को को भी दुर्दशाग्रस्त कर दिया है। सबसे शर्मनाक बात यह है रोजाना सैकड़ो ओवरलोड ट्रक शहर के भीतर नो-इंट्री होने के बावजूद गुजरते है और उनके गुजरने का रास्ता वीआईपी चैराहे से होता है। पिछले कई माह पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी राकेश कुमार द्वारा वीआईपी चैराहे का निर्माण कराया गया था परन्तु पुलिस की शिथिलता का ही नतीजा रहा कि कुछ दिन बाद यहीं से ओवरलोड ट्रकों के आवागमन के कारण चैराहा क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहा वीआईपी चैराहे से ओवरलोड ट्रकों का आवागमन जहां चुनौती बना है वहीं यातायात व्यवस्था को भी ठेंग दिखा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News