फतेहपुर, शमशाद खान । सुभाष चन्द्र बोस जयंती के पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय चित्रांश महासभा युवा प्रकोष्ठ द्वारा नववर्ष मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें समाज के बुजुर्गों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित करने के साथ समाज को एकजुट रखने पर बल दिया गया।
रविवार को ज्वालागंज स्थित डाॅ0 सत्य नारायण भारतीय विद्यालय मे अखिल भारतीय चित्रांश महासभा युवा प्रकोष्ठ द्वारा नववर्ष मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्र्यापण एवं आरती के साथ किया गया। नववर्ष मिलन समारोह पर समाज के बुजुर्गों एवं चित्रांश बन्धुओं का युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने माल्र्यापण एवं साल भेंटकर सम्मानित करने का कार्य किया। युवाओं द्वारा किये गये इस कार्य की समाज के वरिष्ठ लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा कर समाज को और आगे ले जाने की शुभकामनायें दी। समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव ने युवा इकाई की सराहना करते हुए चित्रांश बन्धुओं से आवाहन किया कि अब समय आ गया है कि समाज के लोग एकजुट होकर अच्छी राजनीति मे अपनी उपस्थिति दर्ज करायें जिससे समाज की अनेकों समस्याओं का निदान हो सके। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज पढ़ा लिखा होने के लिए जाना जाता है लेकिन समाज के लोगों की समस्याओं को उठाने वाला कोई नहीं है इसलिए समाज के लोग अपना आर्शिवाद देकर युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करें जिससे युवा पीढ़ी अच्छी राजनीति मे आगे आयें जिससे उनकी समस्यायें लोकसभा एवं विधानसभा तक पहुंच सके। जब तक समाज के लोग लोकसभा एवं विधानसभा तक नहीं पहुंचेगें तब तक समाज को अधिकार नहीं मिलेगा क्योंकि आज की वर्तमान राजनीत मे जातिवादि हाबी है जिस जाति की सरकार बनती है वह अपने सुजातीय लोगों का ही उद्धार करने मे लग जाती है। कायस्थ समाज कभी भी राजनीति मे आगे बढ़कर नहीं आया लेकिन अब वक्त बदल गया है अपने अधिकारों के लिए अब कायस्थ समाज को राजनीति मे भी आगे बढ़कर आना होगा। समारोह की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष व संचालन विवके श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, आनन्द स्वरूप, डाॅ0 विवेक श्रीवास्तव, भानू श्रीवास्तव, राजसेन श्रीवास्तव, कालीशंकर श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, संदीप सिन्हा, प्रदीपराज श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, रामजी श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment