Latest News

Sunday, 22 January 2017

विराट ब्राम्हण महासभा के दो दिवसीय समागम मे समाज की दशा मे हुयी चर्चा

फतेहपुर, शमशाद खान । विराट ब्राम्हण महासभा का दो दिवसीय समागम का शुभारम्भ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्र्यापण व पूजा अर्चना एवं हवन- पूजन के साथ किया गया और समागम के जरिये समाज की दिशा और दशा पर चर्चा की गयी।
रविवार को कलेक्टर गंज स्थित प्रदर्शनी मैदान मे विराट ब्राम्हण महासभा का दो दिवसीय समागम का शुभारम्भ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पं0 विवेक वशिष्ठ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त समागम मे अन्य जनपदों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर अपने विचार रखें। प्रदेश अध्यक्ष पं0 विवेक वशिष्ठ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समागम का उद्देश्य ब्राम्हण समाज की वर्तमान दिशा और दशा पर चिन्तन के लिये आयोजित किया गया है इसमे समाज की भलाई के लिये निर्णय लेकर हमेशा से राजनीति का शिकार हो रहे समाज को बचाना है और समाज को एक अच्छी राजनीति मे भागीदारी निभानी है। प्रथम दिन के समागम मे समाज के लोगों ने समाज की पुर्नस्थापना वर्तमान स्थिति में आरक्षण और समजा पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगांे ने कई घण्टों तक विचार मंथन किया और निर्णय लिया कि समापन पर महासभा की भूमिका का ऐलान करेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मणिकान्त दीक्षित ने किया। इस मौके पर स्वामी श्याम नारायण मिश्रा, पं0 राजेश्वर तिवारी, भूदेव, संजय विद्यार्थी, पीएस मिश्रा, निदेश प्रसाद अवस्थी, संजय तिवारी, मनोज द्विवेदी आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News