फतेहपुर, शमशाद खान । खागा थानाक्षेत्र के कुसिपारीपुर मजरे चक कटोघन गांव निवासी एक युवक ने आज पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि विगत 6 जनवरी को उसकी पुत्री रात करीब आठ बजे गांव के बाहर शौंच के लिए गयी थी तभी पहले से घात लगाये गांव के ही चार लोग उसके मुंह में कपड़ा बांधकर एक नलकूप मे ले गये थे जहां पर उसके साथ दो लोगों ने बारी-बारी से दो दिन तक बलात्कार किया और शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देेते हुए छोड़ कर फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार खागा थानाक्षेत्र के कुसिपारीपुर मजरे चक कटोघन गांव निवासी केशनलाल ने आज पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह बाम्बे मे नौकरी करता है जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। भुक्त भोगी ने बताया कि विगत 6 जनवरी को उसकी पुत्री पूजा देवी रात करीब आठ बजे गांव के बाहर शौंच क्रिया के लिए गयी थी तभी पहले से ही घात लगाये बैठे गोरेलाल का पुत्र पुतान तथा गया सिंह का पुत्र राकेश सिंह और गोरेलाल का पुत्र पुन्नू उसकी पुत्री के मुंह मे कपड़ा बांधकर गोरेलाल के निजी नलकूप मे अ्रगवा कर ले गये तथा उसको नलकूप मे दो दिन तक बंद रखा था और पुतान पूजा देवी को धमकी देता था कि वह अपने पिता से कहे कि छेड़छाड़ का लिखाया गया मुकदमा वापस ले ले तथा पुतान और राकेश ने उसकी पुत्री के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया और धमकी देते हुए कहा कि यदि उसने किसी को शिकायत की तो उसको जान से मार देगे। भुक्त भोगी ने बताया कि विगत 14 जनवरी को उसने पुलिस अधीक्षक को मुलाकात कर घटना की दास्तान लिखित तौर पर सुनायी थी। पुलिस अधीक्षक ने खागा पुलिस को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किये जाने के निर्देश दिये थे। आज उसने पुनः पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कहा कि उनके आदेश के बाद भी खागा पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खागा प्रभारी निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए घटना की जांच कर मुकदमा दर्ज कर दोषी जनों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।

No comments:
Post a Comment