फतेहपुर, शमशाद खान । खखरेरू थाना के प्रतापपुर के रहने वाले अयोध्या प्रसाद समेत दो लोग जमीनी मामले पर अपनी शिकायत डीएम से दर्ज कराने आये पीड़ितों को सहयोगी कर्मचारियों ने मिलने नहीं दिया। जिलाधिकारी से मिलने की जिद्द पर अड़े पीड़ितों ने एक नया रास्ता अपनाया। न्याय पाने के लिए परेशान पीड़ितों ने जिलाधिकारी की गाड़ी के सामने लेट गये और मिलने के लिए नारेबाजी करने लगे जिसकी जानकारी जिलाधिकारी तक पहुंची। पीड़ितों को तत्कालीन जिलाधिकारी से मिलवाया गया। जिलाधिकारी ने उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर निवासी जगदीश, आंशू कुमार, गणेश, राजेश, कामता प्रसाद, अनन्त प्रसाद, उमाकान्त, उमाशंकर, रामदत्त, रामेश्वर, राजकुमार, अयोध्या प्रसाद समेत दो अन्य लोगों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। जमीन हथियाने के लिए उक्त लोगांे ने एक वाद भी न्यायालय मे दाखिल किया जिसमें न्यायालय ने गहनता से वाद की सुनवाई की और दाखिल किये गये वाद को निरस्त कर दिया। न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रसाद के पक्ष मे आदेश किया जिसके बावजूद भी दबंग लोग जमीन से कब्जा न छोड़े जाने के साथ पीड़ितों को जान से मारने की धमकी बराबर दे रहे थे जिससे पीड़ित होकर उक्त लोगांे ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और दबंगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कराये जाने के साथ जमीन खाली कराये जाने की मांग की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment