फतेहपुर, शमशाद खान । पोलियो जैसे भयावक रोग से लोगों को जन जागरूक करने के लिए आज जिला चिकित्सालय परिसर से एक रैली को रवाना किया गया। इस रैली मे स्कूलों बच्चों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष शामिल रहे। पोलियों बचाव, दो बूंद जिन्दगी जैसे स्लोगन की पट्टी लेकर बच्चों ने अपना संदेश भेजने का काम किया। उक्त रैली को रवाना करने से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी सी इन्दूमती, मुख्य चिकित्साधिकारी की मौजूदगी मे हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। उत्साह के साथ जन जागरूकता के लिए रवाना हुयी रैली नगर के मुख्य मार्गों पर घूमती रही और अन्त मे रैली का समापन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान पर सीएमओ ने किया। जहां पर रैली मे शामिल बच्चों को जलपान भी कराया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment