Latest News

Saturday, 28 January 2017

भाजपा मे बगावत जारी, 200 से अधिक बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद से सभी विधानसभाओं मे कार्यकर्ताओं मे बगावत खुलकर कर रहे हैं वहीं बिन्दकी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार एवं पूर्वमंत्री राजेन्द्र पटेल को प्रत्याशी न घोषित किये जाने से आक्रोशित लगभग 250 कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा देकर बूथ बुकलेट को फूंककर विरोध जताते हुए बाहरी प्रत्याशी को वापस किये जाने की मांग किया। 
शनिवार को नहर कालोनी परिसर मे बिन्दकी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी क्षेत्र से उतारे जाने से आक्रोश व्यक्त किया तो वहीं दो सौ बूथ अध्यक्ष, चैदह सेक्टर अध्यक्ष, सात महामंत्री, तीन मण्डल उपाध्यक्ष ने समेत सैकड़ों कार्यकर्ता अपने पद का इस्तीफा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई को उनके आवास जाकर सौंपा। साथ ही स्थानीय प्रत्याशी को उतारे जाने की मांग की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देते हुए भाजपा की बूथ बुकलेट को आग के हवाले करके घोषित प्रत्याशी करण सिंह पटेल का विरोध कर वापस किये जाने की मांग करते हुए क्षेत्रीय प्रत्याशी राजेन्द्र पटेल को दिये जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना रहा कि जो बीस वर्षों से क्षेत्र की जनता के हर दुख दर्द मे खड़े होकर उनकी समस्यायें सुनने का काम करते हैं ऐसे ही क्षेत्रीय प्रत्याशी राजेन्द्र पटेल है जिन्हें क्षेत्र की जनता इस बार भाजपा का प्रत्याशी के रूप मे देखना चाहती है। कार्यकर्ताओं का यह भी कहना रहा कि यदि प्रत्याशी बदला नहीं गया तो अभी तो बूथ अध्यक्षों समेत कार्यकर्ता इस्तीफा देने का काम किया है लेकिन प्रत्याशी को बदला नहीं गया तो भाजपा के खिलाफ वोट करने का काम भी करेगें और भाजपा को हर हाल मे हराने का काम किया जायेगा। इस मौके पर मनोज पटेल, हरीशंकर गुप्ता, डा0 पदम सिंह यादव, अवधेश पासवान, रज्जन प्रसाद पाण्डेय, विनय पटेल, नरेन्द्र कुमार, विनोद तिवारी, कामता पटेल, रामराज, जीतेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सोहनलाल, विनय कुमार, विक्रम सिंह चैहान, अमरसिंह, अफजल खाॅन, ओमप्रकाश साहू, देवेन्द्र कुमार, रमाशंकर, अर्जुन सिंह आदि बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News