Latest News

Saturday, 28 January 2017

पेट्रोल पंप एसो. की बैठक मे चेकिंग उत्पीड़न पर जतायी चिंता

2
। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें आदर्श आचार्य सहिता के नाम पर उत्पीडन किये जाने को लेकर चर्चा कर समस्याओ के समाधान के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। 
 राजेन्द्रा पेट्रोलियम बाई पास जीटी रोड में पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें विधानसभा चुनाव पर आदर्श आचार सहिता को लेकर की जा रही चेकिग के नाम पर उत्पीडन किये जाने का आरोप लगाया हैं एक पेट्रोल पम्प में बैठक कर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कडी नाराजगी जताई है। उन्होने जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की शिकायत करते हुये सकारात्मक समाधान की मांग की है। बैठक करते हुये महासचिव डा0 राजेन्द्र सचान उर्फ ज्ञानू ने कहा कि अधिकांश पेट्रोल पम्प ऐसे स्थानों पर है वहा से बैक काफी दूर है ऐसे में दिन भर की बिक्री की धनराशि जमा करने की धनराशि शहर या आसपास के बैक जाना पडता है। लेकिन इस दौरान रास्ते में पुलिस या उडनदस्ता वाहनो को चेक करते है वह 50 हजार से अधिक से अधिक की धनराशि होने पर जांच पड़ताल और घंटों पूछतांछ करके उत्पीड़न किया जाता है। पेट्रोल पंप संचालकों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी व्यवस्था पर जिला प्रशासन को विचार करना चाहिए। इस मौके पर योगेन्द्र द्विवेदी, महमूद अहमद, आर्दश पटे, अजय गुप्ता, पवन कुमार, अजय पटेल आदि बड़ी संख्या में डीलर मौजूद रहे। उधर, बैठक मे एसोसिएशन के पदाधिकोरियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कई पेट्रोल पंपों ने जिला प्रशासन को डीजल उपलब्ध कराया था लेकिन अभी तक डीलरों का भुगतान नहीं किया गया है। बावजूद इसके डीलरों का उत्पीड़न किया जाना चिंताजनक है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News