फतेहपुर, शमशाद खान । दिल्ली और प्रदेश की राजधानी के साथ शुक्रवार भोर पहर जनपद मे हुयी झमाझम बारिश से एक बार फिर मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल दी और सर्द हवाओं से ठंड मे इजाफा हो गया लोग ठंड से कंपकपाने को मजबूर हो गये।
शुक्रवार को भोर मे जब लोगों की आंख खुली तो देखा कि सर्द हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है और आसमान मे काले बादल गड़गड़ा रहे हैं जिससे देखकर लोग हैरान रहे क्योंकि बीते तीन दिनों से निकल रही तेज धूप से लोगांे को ठंड से राहत मिल गयी थी और लोग गर्म कपड़े भी उतार कर रख दिये थे लेकिन सर्द हवाआंे के साथ हुयी झमाझम बारिश से ठंड ने एकबार फिर इजाफा हो गया जिससे लोग पूरे दिन ठंड से कंपकपाते रहे। लोग गर्म कपड़ों से खुद को बचाने का हर प्रयास करते रहे वहीं ठंड से राहत के लिए लोग पूरे दिन अलाव का सहारा लेते रहे।

No comments:
Post a Comment