Latest News

Friday, 27 January 2017

कार के ऊपर ट्रक पलटने से दो की मौत, एक घायल

फतेहपुर, शमशाद खान । मलवां थानाक्षेत्र के कैची मोड़ के समीप आज तेज रफ्तार से जा रहा भूसे से लदा ट्रक अचानक एक कार के ऊपर पटल गा जिसके फलस्वरूप दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी अब्दुल रहीम का 26 वर्षीय पुत्र इस्लाम अपने सगे छोटे भाई जमाल तथा परिवार के मो0 रफीक के साथ स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की सर्विसिंग करवाने फतेहपुर शहर जा रहे थे तभी मलवां थानाक्षेत्र के कैची मोड़ के समीप भूसे से लदे ट्रक को पीछे से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसके चलते भूसे से लदा ट्रक कार के ऊपर पटल गया तथा कार मे सवार इस्लाम और रफीक की घटना स्थल पर मौत हो गयी और जमाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके मे पहुंचकर शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News