फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी बराबर का दर्जा एवं सुविधा दिये जाने और प्रदेश के कर्मचारियों पर नई व्यवस्था लागू किये जाने के विरोध मे मुख्य सचिव के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिसर के बैनर तले कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार की नई व्यवस्थाओं के विरोध मे काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य सचिव के नाम सम्बोधित ज्ञापन को उपजिलाधिकारी को सौंपा। परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व मे संगठन के कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हांथों मे काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मांग किया कि केन्द्रीय कर्मचारियों की तरह प्रदेश के कर्मचारियों मे जो अन्तराल है उसे समान किया जाये। केन्द्र की तरह राज्य कर्मचारियों को भी सुविधायें लागू की जायें जिसमें मकान व परिवहन किराया, शिक्षा, शिशुशिक्षा आदि भत्तों को समान किया जाये जिसको लेकर कई बार संगठन द्वारा मांग की जा रही है। अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांग न पूरी की गयी तो बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। इस मौके पर मंत्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, अनुपम अवस्थी, होरीलाल तिवारी, महेश चन्द्र जौहरी, हरि शंकर शुक्ला, जीतेन्द्र त्रिवेदी, राजसेन, दया प्रकाश, जीतेन्द्र नाथ राय, सुरेश चन्द्र, राम बिहारी शुक्ला, रामेन्द, ईश्वरचन्द, शैलेन्द्र गुप्ता, चेतराम, सुदर्शन गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार, एपी वर्मा आदि रहे।

No comments:
Post a Comment