फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव मे आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी हाल मे न हो पाया इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सर्तक है इसके बावजूद भी भाजपा की प्रचार वाहन बाईकें खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन करती हुयी देखी जा सकती हैं जबकि इन वाहनों को किसी भी तरह की परमीशन नहीं मिला है फिर भी ऐसे प्रचार वाहनों पर प्रशासन की निगाह नहीं पहुंच पा रही है जिसके चलते भाजपा की बाईक वाहन जिसमें लाउडस्पीकर भी लगा है जिससे भाजपा का प्रचार किया जा रहा है।
बताते चले कि विधानासभा चुनाव से पहले भाजपा हाई कमान द्वारा सभी विधानसभाओं मे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहंुचाने के लिए प्रचार बाईक वाहनों को भेजे गये थे जिसके बाद प्रचार बाईक वाहन सभी विधानसभा के सरकार की नीतियों का बखान लाउडस्पीकर के जरिये कर रहे थे लेकिन आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह के किसी भी वाहनों को अब तक प्रचार करने के लिए प्रशासन द्वारा परमीशन नहीं दिया गया इसके बावजूद भाजपा की प्रचार वाहन बाईकें क्षेत्रों मे भ्रमण कर सरकार की नीतियों का बखान करते हुए देखे जा रहे हैं जिससे खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश मे इन वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था किन्तु जनपद मे कई मोटर साईकिलों से आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है जिस पर जिला प्रशासन की निगाहें नहीं पड़ रही है। वहीं भाजपा छोड़कर अन्य राजनैतिक दलों ने इन प्रचार वाहनों की शिकायत चुनाव आयोग से करने की ठांन ली है।

No comments:
Post a Comment