फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजा रोहण के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हंे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विद्यालयों में बच्चों के द्वारा सांस्कृति एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोहा गया। पुलिस लाइन में भी सांस्कृति कार्यक्रमों से सभी देश भक्ति की भावना से सराबोर हो गये।
राष्ट्रीय पर्व पर समूचा जनपद तिरंगामय रहा। सर्व प्रथम प्रभात फेरी निकाली गयी। जो निर्धारित मार्गाें पर घूूमी। घ्वाजा रोहण में जिलाध्किारी सेल्वा कुमारी जे ने कलेक्टेªट में तिरंगा फहराया। जिसमें अधिकारियों के अलावा सभी कर्मचारियों ने शामिल होकर राष्ट्रगान गाया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी एवं अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर समिति के तत्वावधान में अम्बेडकर मूर्ति तथा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। दीवानी में जिला जज ने तिरंगा फहराया तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी बलिकरण सिंह यादव ने ध्वाजा रोहण किया। वहीं समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैर सरकारी भवनों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया और संकल्प पढ़ा। इसके बाद बावनी इमली, ठा0 दरियाव सिंह की प्रतिमाओं में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसी तरह अन्य प्रतिमाओं में खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी ने बतौर मुख्य अथिति परेड की सलामी ली। पुलिस लाइन में जवानों के अलावा पुलिस मार्डन स्कूल, सीपीएस, प्लेवे इंग्लिश स्कूल, सेंट जेवियर्स, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इ0 कालेज राधानगर, पटेल इ0 कालेज लिल्स बगिया, राधारमण बद्रीप्रसाद इ0 कालेज राधावाटिका, मां चन्द्ररानी गुप्ता इ0 कालेज देवीगंज, श्री डीपी सिंह पब्लिक एवं जू0 हा0 स्कूल रानी कालोनी, विद्या निकेतन इ0 कालेज आबूनगर, सरस्वती बाल मन्दिर कालेज रघुवंशपुरम, ऊषा शोध इ0 कालेज खुशवक्तराय नगर, सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो के विद्यालयों में झण्डारोहण करने के बाद प्रभातफेरी निकाली गयी और छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गये। विद्यालय के इन कार्यक्रमों की सराहना उपस्थित जनसमूहों की तालियों से लगाया जा रहा था। जिसमें देश भक्ति गीतों व नाटकों से सभी देश भक्ति की भावना से सराबोर हो गये। जिलाधिकारी ने उत्कर्ष सेवा के लिए थानाध्यक्षों एवं सिपाहियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव, अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव, सभी सीओं व थानाध्यक्ष एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। तत्पश्चात जिले के शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, काव्य गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोतिगत हुई। वहीं राष्ट्र एकता व अखण्डता को मजबूत बनाने के विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसी दौरान युवक एवं युवतियों को मतदान के लिए उत्साहित किया गया। तहसील मुख्यालयों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों ने ध्वजा रोहण किया। तथा शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। । मुख्यालय में महात्मा गांधी कलेक्टेªट सभागार में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान जिलाधिकारी ने शाॅल भेंटकर सम्मानित किया। जिला कारागार में बन्दियों को अपराध मुक्त बनाने का सन्देश दिया गया। इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी आदि रहे। राजकीय इन्टर कालेज में साक्षात्कार गोष्ठी एंव मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल यादव के अलावा प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण मौजूद रहेे। महात्मा गांधी महाविद्यालय में छात्रों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। राजनीतिक कार्यालयों में भी ध्वजा रोहण किया गया। इसी तरह नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय में जिला युवा समन्वयक कु. हुस्न जहां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, तिरंगे को सलामी दी, राष्ट्रगान गाया गया तथा अमर शहीदों को नमन किया गया।

No comments:
Post a Comment