फतेहपुर, शमशाद खान । राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस जहा पूरे जनपद में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया वही तेलियानी ब्लांक में निर्धारित समय पर ब्लांक प्रमुख अनीता साहू ने झण्डा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात मिष्ठान वितरित किया गया। ब्लांक प्रमुख अनीता साहू की अध्यक्षता में गणतन्त्र दिवस पर ब्लांक परिषद में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें शहीदो की शहादत पर प्रकाश डालते हुये उनके बताये रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने पर बल दिया। ब्लांक में उपस्थिति सभी अधिकारी व कर्मचारी झण्डारोहण के पश्चात शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी कु0 कविता तिवारी, राजू साहू, अवधेश बाबू, अवधेश वर्मा, गोविन्द प्रसाद, राजू मौर्या, उमेश वर्मा, धर्मेन्द्र, अरूण, प्रकाश नारायण, अशोक तिवारी, सुरेश वर्मा, विनोद कटियार, महेश साहू, शिवा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment