फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभरा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने आज ललौली थाना क्षेत्र के तीन संवेदशील व अतिसंवेदनशील गांवों का भ्रमण कर लोगों से वहां के माहौल के बारे में जानकारी ली तथा तीनों गांवों में बने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने की व्यवस्थाओं को चेक किया। पुलिस अधीक्षक श्री यादव आज दोपहर ललौली थाने पहुंच चयनित अर्द्धसैनिक अतिसंवेदनशील महना, ललौली व शिवरी गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कई ग्रामीणों से मिले गांव के माहौल के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिये। श्री यादव ने गांवों में पार्टीबंदी वाले लोगों के साथ शरारतीतत्वों व शातिर अपराधियों के बारे में भी जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष को सर्तक रहने के साथ अपराधियों को पकड़ जेल भेजने के निर्देश दिये। तीनों गांवों के मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने के स्थानों में बिजली पानी व शौचालय की व्यवस्थाओं को देखा। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा स्थित स्व, रामप्रसाद यादव महाविद्यालय में सैनिकों के ठहरने की व्यवस्था की गयी हैं श्री यादव ने ग्राम प्रधानों के साथ-साथ विद्यालय के प्रबंधतंत्र को बुलाकर व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक श्री यादव ने तीनों गांवों के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाये रखने व आचार संहिता पालन करने का आवाहन किया। बोले यदि चुनाव के दौरार कोई भी व्यक्ति आचार संहिता का उल्लघंन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। यमुना नदी में बने चिल्ला पुल का भी निरीक्षण कर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिये।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment