फतेहपुर, शमशाद खान । मतदाता को जागरूक करने एवं अनवरत सभी चुनाव मे अपना मताधिकार का प्रयोग करने वाले पांच बुजुर्गों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट गांधी सभागार मे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने माल्र्यापण कर साल पहनाकर सम्मानित करते हुए नये मतदाताओं को मतदान के प्रति बुजुर्गों से सीख लेने की बात कही। आगामी 23 फरवरी को जिले मे मतदान सम्पन्न होगा इसके लिए युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पाॅच बुजुर्गों को सम्मानित किया गया उन्होने कहा कि इन बुजुर्ग मातदाताओं की प्रेरणा से नये युवा मतदाता को सीख मिलेगी। उन्होने कहा कि इतनी उम्र होते हुए भी यह नागरिक अपने मतदान के प्रति जागरूक है। जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित होने वालों मे रामऔतार अस्ती 70 वर्ष, सिरोमणि कमलापुर 75 वर्ष, मौजीलाल मेउली बुजुर्ग 62 वर्ष, महेश तिवारी बनरसी 65 वर्ष, सिगदार महर्षि विद्या मन्दिर के पीछे 80 वर्ष इन पाॅचों वरिष्ठ नागरिक रहे। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल सहित जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment