Latest News

Wednesday, 25 January 2017

मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलायी शपथ

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस परम्परागत तरीके से जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय गांधी मैदान में मतदान करने हेतु संकल्प दिलाया गया। जिसमे राजकीय कर्मचारियों, प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षकों, अभिभावकों, कर्मचारियों, नवयुवक, छात्र, छात्राओं सहित काफी संख्या में लोगों ने मतदान करने का संकल्प लिया। 
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने संकल्प दिलाने के बाद कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसे अवश्य करें, जिससे समाज व देश समृद्ध होगा। निर्वाचन अधिकारी ने अपने सम्बोधन मे मौजूद छात्रों से आहवान किया कि मतदान के दिन अपने परिजनों को अवश्य मतदान बूथ भेजने के लिए प्रेरित करें और आस पड़ोस के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। शपथ ग्रहण मे जनपद के राजकीय इण्टर कालेज, रा.बा.इं. कालेज, एएस इण्टर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, झंडू सिंह हायर सेकेण्ड्री स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र, छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों सहित सैकड़ों की संख्या में युवक/युवतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी धर्मों के धर्म गुरू भी मंच पर मौजूद रहे। 
इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीके पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, जिला कोषाधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, तहसीलदार, जिला सूचना अधिकारी वीरेन्द्र पाण्डेय, पत्रकार बंधु, छात्र, छात्राएं, नवयुवक, युवतियां, गणमान्य नागरिक सहित सभी धर्म गुरू व समाजसेवी संगठनों के लोग मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News