Latest News

Wednesday, 25 January 2017

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अमर षहीदों की नमन यात्रा निकाली गयी

फतेहपुर, शमशाद खान । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज रघुवंशपुरम् के भैया व बहनों ने अमर शहीदों के बलिदान का स्मरण जन-जन तक कराने के उद्देश्य से विभिन्न महापुरूषों की (महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, रानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप) झांकियों के साथ भारत माता की गौरवशाली यात्रा निकाली गयी। यात्रा में सबसे आगे विशेष परिधान से सुसज्जित बहनें शुभ का प्रतीक कलश लेकर चल रही थीं। उनकें ठीक पीछे विशेष आकर्षक वेश से सुसज्जित बच्चे बैण्ड बजाते हुए सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। उसके पीछे रथ में सवार भारत माता की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। घोड़ें पर सवार महाराणा प्रताप, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक सुभाष चन्द्र बोस, विरांगना लक्ष्मी बाई की सुसज्जित झांकियां जन मानस में राष्ट्रीयता का संचार कर रही थीं। पूरे जुलूस को छः वाहिनियों में विभक्त किया गया था प्रत्येक वाहिनी में उस वाहिनी के महापुरूष के एक ही प्रकार के सैकड़ों चित्र बच्चे अपने हांथों में लेकर चल रहे थे। बच्चे जुलूस में प्रेरणा प्रेरक गीता (जिन्दगी यह मिली है वतन के लिए, कश्मीर है भारत का कश्मीर न देगें लुटने कभी आजादी की जागीर न देंगे, भारत मेरी शान है भारत मेरी जान है, जान जाए तो जाने दो लेकिन-हिन्द की शान जाने न देंगें, हर आदमी को एकता का ज्ञान चाहिए- हर मजहब जिसको प्यारा वह इंसान चाहिए आदि) गाते हुए जनमानस में अमर शहीदों के प्रति श्रृद्धा का भाव पैदा कर रहे थे । यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के व्यवस्थापक राकेश त्रिवेदी स्वयं कर रहे थे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News