Latest News

Wednesday, 25 January 2017

भाजपा से बगावत कर साहू समाज सपा प्रत्याशियों का करेगा समर्थन- महेश

फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियो में प्रदेश में एक भी साहू समाज का प्रत्याशी न बनाये जाने पर साहू राठौर चेतना समिति ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये एलान किया कि भाजपा प्रत्याशियों को साहू समाज के अलावा अति पिछडा वर्ग के लोग भाजपा के विरूद्ध मतदान करते हुये साहू समाज को सम्मान देनी वाली समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियो को जिताने का काम करेगी और समाज के लोगो को निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जायेगा। 
बुधवार को पक्के तालाब स्थिति गंगा गेस्ट हाउस में साहू राठौर चेतना समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश चन्द्र साहू व प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद साहू ने सयुक्त पत्रकार वार्ता में कहाकि साहू समाज हमेशा से भाजपा को वोट देती रही है। लेकिन विधानसभा चुनाव में साहू समाज के उम्मीदवारों को प्रत्याशी पूरे प्रदेश में एक भी नही बनाया गया है। जबकि कई विधानसभाओ से साहू समाज के उम्मीदवारो ने अपने आवेदन पार्टी हाईकमान को सौपे थे आवेदन के बाद हाईकमान द्वारा उम्मीदवारो को क्षेत्र में लगने के लिये कहा गया था जिसके बाद समाज के उम्मीदवार क्षेत्र में जनता के बीच जाकर दिन-रात मेहनत कर लाखो रूपये खर्च किये है लेकिन जिले के अलावा प्रदेश के किसी भी जनपद में साहू समाज का एक भी प्रत्याशी नही बनाया गया हैं और भाजपा बाहूबलि, धनबलि एवं परिवारवाद को तर्जी दी गयी और जो जनता के बीच में लोकप्रीय रहने के साथ पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य कर रहे थे उन्हे दरकिनार हाईकमान के लोगो ने किया है। इसीलिये साहू समाज ने निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रत्याशियो को हराने का काम साहू समाज करेगा। क्योकि वर्षो से साहू समाज का 80 से 90 प्रतिशत वोट भाजपा को ही जाता था लेकिन अब साहू समाज यह अपमान बर्दास्त नही करेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेशचन्द्र साहू व प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद साहू ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियो को हराने के लिये सपा प्रत्याशियो को समर्थन करेगे क्योकि साहू समाज का सम्मान सपा ने हमेशा किया है। हर चुनाव में साहू समाज के लोगो की भागेदारी दी है। इसीलिये साहू समाज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियो को जिताने का काम करेगे और जरूरत पडी तो भाजपा के प्रत्याशियो के सामने साहू समाज के लोगो को निर्दलीय के रूप में चुनाव लडवाया जायेगा। साथ ही उक्त दोनो नेताओ ने भाजपा हाईकमान पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया है। गंगा प्रसाद साहू ने कहा कि साहू समाज के साथ-साथ अति पिछडा समाज के लोग भी भाजपा का विरोध करेगे। वही हुसेनगंज विधानसभा के उम्मीदवार राजकुमार साहू ने कहा कि भाजपा के हर कार्यक्रम के बढ-चढकर हिस्सा लिया और उन्हे आश्वासन भी हाईकमान द्वारा दिया गया था। लेकिन टिकट न मिलने से क्षेत्र के लोगो के साथ-साथ समाज के लोगो में भाजपा के प्रति आक्रोश है। जिसका खामियाजा चुनाव में भाजपा को उठाना पडेगा। इस मौके पर मनोज गांधी, दीपक साहू, राजकुमार साहू आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News