Latest News

Tuesday, 24 January 2017

माइनरों में पानी न पहुचने से किसानों की फसलों की सिचाई नही हो पा रही

फतेहपुर, शमशाद खान । खागा विजयीपुर विकास खण्ड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से निकलने वाले माइनरो में आज तक पानी की बूंद नहीं पहुंची है जिसके कारण क्षेत्र के किसानों रबी के फंसल की सिंचाई नहीं कर सके है। माइनरो में पानी न आने की वजह से किसानों में अक्रोश व्याप्त है जिसका हिसाब किसान आने वाले विधान सभा के चुनाव में ले सकते है। जानकारी के अनुसार विजयीपुर विकास खण्ड के क्षेत्र से निकलने वाले माइनरो में रबी की फसल बोने के बाद से आज तक पानी नही आया है। माइनरों में पानी न आने की वजह से किसान परेशान हो गया है। नरैनी के पास से निकली माइनर, गोगहरियापुर, बरैची रानीपुर बहेरा, जिहरवा, सहित कई गांवों में जाती है। जिससे कई गांवों के किसान सिंचाई करते है। इन माइनरों में करीब आधा दर्जन स्थानों पर लोगों ने पटरी काट दिया है। जिससे पानी आगे नहीं जा रहा है। किसान कल्लू महराज, घनश्याम, बुद्धराज सिंह, रमेश सिंह, मुलायम सिंह ने बताया कि विभाग से शिकायत के बाद भी माइनरों की पटरी नहीं सही कराई जा रही है। एक तरफ पहले माइनरो में पानी की बूंद नहीं आ रही है। अगर कभी कबार आ भी गया तो नहरों की पटरी कटंीं होने की वजह से हर जगह पानी नहीं पहुंचता बल्कि किसानों की फसल जलमग्न हो जाती हैं। और विभाग अपनी मनमानी करता रहता है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News