Latest News

Tuesday, 24 January 2017

एटा बस हादसा मे दिवंगत हुए बच्चों दी गयी श्रद्धांजलि

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के आबूनगर मोहल्ले मे स्थित सेन्ट जेवियर्स हाईस्कूल मे एटा बस हादसे मे दिवंगत हुए बच्चों को स्कूल के बच्चो ने मानव श्रंखला से दीप बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मौजूद विद्यालय के प्रबन्ध नितीश कुमार प्रखर और प्रधानाचार्य जीपी मिश्रा ने कहा कि श्रद्धांजलि का मुख्य उद्देश्य था कि जनता और प्रशासन तथा बच्चों के बीच यातायात नियमों की जागरूकता फैलाना है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समाज के लोगों को यातायात के नियमों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं के अलावा सभी अध्यापक और अध्यापिकायें मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News