Latest News

Friday, 27 January 2017

मौनी आमवस्या पर भक्तों ने लगायी गंगा मे डुबकी

फतेहपुर, शमशाद खान । जिले मे आज मौनी आमवस्या के पर्व पर सभी गंगा तटों पर बड़ी संख्या मे भक्तों ने डुबकी लगाकर अपने उत्थान के लिए मांग गंगा से मुराद पूरी करे की कामना की।
जनपद मे आज मौनी आमवस्या पावन पर्व पर भृगुधाम भिटौरा, नौबस्ता, गेंगासो, असनी तथा शिवराजपुर गंगा तटों पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा जी मे डुबकी लगायी तथा भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इन सभी गंगा तटों पर पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल की तैनात किया गया था तथा गोता खोरों की टीमें पूरी तरह से किसी अप्रिय घटना घटित न होने पाये इसके लिए पूरी तरह से चैकन्ना थे। भृगुधाम भिटौरा और शिवराजपुर मे लगे मेले का भी भक्तों ने पूरी तरह से लुफ्त उठाया।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News