Latest News

Tuesday, 24 January 2017

गुलाबी गैंग ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया टिकट बेचनें का आरोप

फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियो को घोषित किये जाने के बाद टिकट के उम्मीदवारोे ने बगावत के स्वर उठने लगे है। तरह-तरह के आरोप लगाने का शिलशिला नेताओ द्वारा जारी है आज गुलाबी गैंग लोकतात्रिक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या पर टिकट बेचे जाने का आरोप लगाते हुये कहाकि भाजपा में जनता की सेवा करने वाले व जमीनी लोगो को टिकट न देकर धनबलि, बाहूबलि व परिवारवाद को टिकट दिये जाने का काम किया गया है। जिसका खामियाजा चुनाव में भाजपा को उठाना पडेगा। 
मंगलवार को सादीपुर स्थिति एक रेस्टोरेन्ट में पत्रकारो से बातचीत करते हुये गुलाबी गैंग लोकतात्रिक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि अयाह शाह विधानसभा सेे टिकट दिये जाने का लालच दिया गया। जिससे वह अपनी संगठन की हजारो महिलाओ के साथ कानपुर की मोदी रैली में भाजपा में सामिल हुयी थी। लेकिन टिकट वितरण के दौरान धनबलि व बाहूबलि को क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया हैं। साथ ही हेमलता पटेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या पर टिकट को करोडो रूपये में बेचे जाने का आरोप लगाया। उन्होने कहाकि अगर टिकट बेचने का काम न होता तो जमीनी एवं जनता के बीच सेवा करने वालो को टिकट देकर चुनाव मैदान मे उतारती लेकिन उनके साथ भाजपा ने धोखा देने का काम किया है इसलिए वह निर्दलीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी और भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम करके जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि वह 12 वर्षों से क्षेत्र की आम जनता के बीच रहकर उनकी सेवा कर रही है जनता भी जनसेवा करने वाले प्रत्याशी को ही इस बार जिताने का काम करेगें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरला सिंह, सन्तोष देवी गौतम, गीता देवी गौतम, भूरा गौतम, जयराम गौतम, जयप्रकाश शिवहरे आदि संगठन के लोग रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News