Latest News

Tuesday, 24 January 2017

हाइवे जाम आंदोलन के मामले पर भाजपा विधायक को मिली जमानत

फतेहपुर, शमशाद खान । जन आंदोलन के एक मामले पर मंगलवार को एसीजेएम कोर्ट नम्बर दस के न्यायाधीश ने भाजपा की खागा विधानसभा की विधायिका समेत एक अन्य को जमानत दे दी। जमानत मिलने से भाजपा विधायक समर्थकों के चेहरों पर खुशी दिखी।
जानकारी के मुताबिक 9 अगस्त सन् 2012 को खागा विधानसभा से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान व उनके समर्थकों ने बिजली सहित कई मुद्दों को लेकर खागा हाईवे बाईपास पर जनाआन्दोलन छेड़ा था इस जना आन्दोलन से लगभग 4 घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ था जिस पर तत्कालीन खागा सीओ के आदेश पर खागा कोतवाली मे 62 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार को उक्त मामले मे नामजद खागा विधायक व एक अन्य समर्थक ने एसीजेएम कोर्ट नम्बर दास के न्यायाधीश के न्यायालय मे आत्मसमर्पण किया जहां न्यायालय ने उक्त मामले की सुनवाई के बाद देर शाम को भाजपा विधायक समेत एक अन्य की जमानत प्रार्थना पत्र को मंजूर करते हुए उन्हंे जमानत दे दी उक्त मामले मे अब तक लगभग 15 लोगों ने न्यायालय मे आत्म समर्पण कर जमानत करा ली है। मंगलवार को खागा विधायक कृष्णा पासवान को जमानत को लेकर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों के चेहरों पर मायूसी देखने को मिली सुबह से ही कोर्ट परिसर के आस-पास भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी घूम-घूम कर कोर्ट कार्यवाही की जानकारी लेते रहे। लगभग सुबह 12 बजे विधायक ने अपने को कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया और शाम 3.30 बजे जमानत मिलने के बाद कोर्ट से बाहर निकली जहां समर्थकों के बीच घिरी रही। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News