Latest News

Tuesday, 24 January 2017

बिना गठबंधन के अपना दल 150 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी- पल्लवी

फतेहपुर, शमशाद खान । अपना दल विधानसभा चुनाव मे 150 सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव बिना किसी गठबंधन के पार्टी की विचारधारा को लेकर लड़ेगी। उक्त बातें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कही।
मंगलवार को खलील नगर मोहल्ला स्थित पटेल सेवा संस्थान मे पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव मे पार्टी विचारधारा को लेकर बिना किसी दल के गठबंधन के अकेले दम पर अपना दल 150 सीटों पर चुनाव लडेगी और प्रत्याशियों की घोषणा 26 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्षा द्वारा की जायेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश मे 20 करोड़ दलित पिछड़ा वर्ग के लोग रहते हैं जिनका आरक्षण भाजपा समाप्त करना चाहती है। आरएसएस के लोग एवं केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह भी आरक्षण खत्म करने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण भीख मे नहीं मिला है बल्कि संविधान से मिला विशेष अवसर है इसके लिए अपना दल कभी भी आरक्षण को खत्म नहीं होने देगा इसके लिए चाहे सड़क से लेकर सांसद तक आंदोलन करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक दल सत्ता हासिल करने के लिए दलित एवं पिछड़ों की बात कहकर उनके वोट को इस्तेमाल कर सत्ता हासिल करने का काम करती हैं लेकिन अपना दल आरक्षण खत्म करने वाले दल को ही खत्म करने का काम करेगी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के सवाल पर उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल अपना दल से निकाली जा चुकी है वह स्वतंत्र सांसद है और वह अपना दल सोनेलाल पटेल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष है और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनपद की दो विधानसभाओं से अपना दल अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल,  शकील आरफी, सुशीला सिंह, विमल पटेल, गयास उद्दीन रहे।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News