फतेहपुर, शमशाद खान । इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण आंचलों मे अवैध तरीके से मानक विपरीत स्कूल संचालित हो रहे हैं। बिन्दकी तहसील क्षेत्र में बिना मान्यता के करीब सैकड़ा से अधिक स्कूल चल रहे है। खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल बंद करने की नोटिस भी भेजी। लेकिन विभागीय कार्रवाई का असर नहीं दिखा। शिक्षा माफिया नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए है। तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड खजुहा, अमौली, देवमई, मलवां सहित बिंदकी और जहानाबाद कस्बे में भी बिना मान्यता के स्कूल शिक्षा माफिया चला रहे हैं सूत्र बतातें है कि इतना ही नहीं जिन्हें प्राइमरी व जूनियर स्कूल की मान्यता मिली है वह इंटरमीडियट मान्यता का बोर्ड लगा कर छात्रों की कक्षाएं भी चला रहे है। बिना मान्यता के चलाये जा रहे स्कूल के संचालक क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विताविहीन स्कूल में छात्रों का पंजीकरण कराकर हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं कराने में सफल रहते है। स्कूल में छात्रों की उपस्थिति पंजीयन की आक्रस्मिक जांच करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर है। लेकिन ऐसे स्कूलों पर विभाग की प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिलती। शिक्षा माफिया बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए है। विगत माह खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने बिना मान्यता के चलाये जा रहे स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर बंद करने की चेतावनी देते हुए जवाब भी मांगा था। नोटिस के बाद भी न ही स्कूल बंद हुए और न ही विभाग की प्रभावी कार्रवाई ही हुई। ऐसे में उनके हौसले और बुलंद हो रहे है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment