Latest News

Monday, 23 January 2017

डिस्ट्रिक बार ने विरोध दिवस कर न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

फतेहपुर, शमशाद खान । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर प्रदेश के कई जनपदों मे अधिवक्ताओं की हुयी निर्मम हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न किये जाने पर विरोध दिवस मनाते हुए प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन को जिलाधिकारी को सौंपा।
सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव एडवोकेट के आहवान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहकर प्रदेश के कई जनपदों मे अधिवक्ताओं की हुयी निर्मम हत्या व उत्पीड़न के विरोध मे विरोध दिवस के रूप मे मनाते हुए कलेक्ट्रेट मे प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सम्बोधित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल से मांग किया कि चन्दौली बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयकरन सिंह एडवोकेट व उनके अधिवक्ता पुत्र की गोली मारकर हत्या की गयी जिसका खुलासा नहीं हो सका। अधिवक्ता साथी उमेश कुमार प्रजापति एडवोकेट के मकान मे अवैध कब्जा व जान से मारने की धमकी पर मुकदमा दर्ज न किये जाने जैसे अन्य जनपदों मे अधिवक्ताओं की हत्या व जान से मारने जैसी घटनाओं को पुलिस द्वारा गम्भीरता से न लिये जाने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से मांगों पर कार्यवाही कराये जाने की मांग कर विरोध दिवस मनाकर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की। इस मौके पर प्रवीण कुमार द्विवेदी, बाबूलाल, फूलसिंह लोधी, संदीप कुमार प्रजापति, अमित कुमार श्रीवास्तव, रक्षपाल पासवान, पदमराज सिंह, नरेन्द्र कुमार कुशवाहा, संदीप कुमार साहू, रीतेश कुमार पाल आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News