Latest News

Sunday, 5 March 2017

यदि भाजपा की प्रदेश मे सरकार बनी तो ग़रीबों को पक्का मकान -- राजनाथ सिंह

चन्दौली, अजय राय । आज धानापुर में बीजेपी की चुनावी रैली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह चन्दौली के चारों प्रत्याशियों को जिताने की अपील जनता से किये ।अपने सम्बोधन में कहा कि नोटबंदी से विरोधियों की कमर ही टूट गयी खासकर बहन जी की कमर टुटी ।अगर राज्य में बीजेपी की सरकार आयेगी तो गरीबों को पक्का मकान दिया जायेगा । वही धान खरीदने पर तंज कसते हुए कहा कि अब धान की खरीद ,उचित मूल्य हमारी सरकार ही दे पायेगी ।केन्द्र से ओला वृष्टि का धन दे दिया गया हैं और राज्य सरकार इसे बांटा नही ।वही मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कहते है कि पापा,चाचा के वजह से काम नही कर पाया ।काम नही कर पाया तो त्याग पत्र तो दे सकते थे या नही । वही कांग्रेस के राहुल की चुटकी लेते हुए कहा कि हिन्दुस्तान में पहली बार किसी ने खटिया सभा करी हैं ।खटिया सोने के लिए होती हैं या सभा के लिए ।
वही बीएसपी की चुटकी लेते हुए कहा कि हाथी की सेहत बिगड़ गयी हैं ।हाथी का भोजन पीपल का पत्ता हैं वही पैसा खायेगा तो सेहत बिगड़ेगा ही ।वही किसानों के लुभाते हए कहा कि हमारे जहां -जहां पूर्ण राज्य सरकार हैं वहा किसान ब्याज दर 0 % हैं ।अगर यूपी में भी हमारी बहुमत रही तो हम यहां भी किसानों को कम ब्याज दर पर कर्ज देंगे ।

वही बेटियों के जन्म पर 50 हजार विकास पत्र सरकार खरीदेगी और 21 साल पर दो लाख रुपयें दिये जायेंगे ।पुलिस में लड़कियों 33 प्रतिशत की भागीदारी होगी ।वही बेरोजगारों के लिए सरकार 1 हजार करोड़ वेंचर फण्ड पैदा करेंगे । जिसको रोजगार करना हैं कम ब्याज पर लोन देंगे ।वही पुलिस भर्ती पर कहा कि हम धांधली को रोकने के लिए इण्टरव्यू को खत्म करेंगे ।

साथ ही कहा कि – जो भारत को छेड़ता हैं ,भारत उसको छोड़ता नही हैं ।वही अंतिम में चारों प्रत्याशियों को जितानें की अपील करी ।और किचड़ के बीच कमल खिलाने की बात जनता से  करी ।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News