Latest News

Tuesday, 14 March 2017

होली पर जमकर थिरकी युवतियां

फतेहपुर, शमशाद खान । होली के रंग मे जहां युवा एवं बुजुर्ग खुद को सराबोर होने से बचा नहीं पाये वहीं पर्व को लेकर युवतियों एवं महिलाओं मे भी काफी उत्साह देखा गया। युवतियां भी होली पर फिल्मी गीतों पर सखी सहेलियों के साथ अबीर व गुलाल उड़ाकर जमकर थिरकी और होली पर्व को उत्साह के साथ मनाते हुए यादगार बनाया वहीं युवतियों ने अपने से बड़ों का आर्शिवाद भी लिया। होली पर्व को लेकर पहले दिन तो महिलाओं एवं युवतियों ने कम उत्साह देखने को मिला लेकिन दूसरे दिन मंगलवार को होली का आनंद घर की महिलायें एवं युवतियों ने जमकर उठाया। अबीर व गुलाल उड़ाकर फिल्मों गीतों पर जमकर ठुमके लगाये। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News