फतेहपुर, शमशाद खान । बिन्दकी तहसील मुख्यालय के सीएचसी पर कई सालों से ठीक से सफाई न होने की पोल उस समय खुल गई। जब संत निरंकारी मिशन शाखा सैकड़ों लोगों ने सफाई कर भारी मात्रा में कचड़ा एकत्र कर दिया। बदबू दे रहे वार्डो, टायलटों, बजबजा रहीं नालियों की भी सफाई कर सीएचसी को चमाचम कर एक अनोखी मिशाल पेश की। सुबह 8 बजे बिंदकी रोड चैड़गरा शाखा से मिशन के सैकड़ों कार्यकर्ता सीएचसी सफाई करने के सभी इंतजामों के साथ आ धमके। जिसमें पुरूष, महिलाएं, युवक, युवतियां ही नहीं किशोर, किशोरियां भी शामिल थी। इस सभी ने जनरेटर रूम, कमरों, एक्सरे कक्ष आदि से क्विंटलों कचड़ा निकाल कर बाहर किया। इसके उपरांत लेबर रूम, महिला, प्रसव कक्ष, बाथरूम, टोयलेट, परिसर के आवासों के सामने बनी गंदगी से बजबजा रही नालियों की सफाई कर स्वास्थ्य विभाग को शर्मसार कर दिया। सफाई अभियान की अगुवाई कर रहे ब्राचिमुखी रामबली पाल, सेवादल संचालक कमल सिंह ने कहा कि गंदगी बाहर की हो या मन के अंदर की दोनों हानिकारक हैं उनका संगठन एक तरफ संतसंग के व दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, सामाजिक स्थलों में सफाई अभियान चलाकर प्रीत, प्यार सदभावना के भाव उत्पन्न कर समाज को एक समान बनाने का काम कर रहा है। मिशन के लोगो का मानना है कि नर सेवा करके ही नारायन को रिझाया जा सकता हैं इस अभियान में प्रमुख रूप से पिं्रयंका, रीता रीवास्तव, गुड़िया सिंह, सुलेखा, अराधना, ममता, रिया सिंह, रमादेवी, मुस्कान, ज्ञानवती, कमलादेवी राधेकृष्ण, रामशंकर, राजेश रामचंद्र, दिनेश संदीप, जगन्नाथ सुनील पाल रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment