फतेहपुर, शमशाद खान । होली का त्यौहार नजदीक देख इनदिनों बिन्दकी नगर सहित तहसील क्षेत्र के विभित्र कस्बों में मिलावटी दूध का धंधा जोरों पर चल रहा है जिसको प्रयोग करने से लोग तरह तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे है फिर भी विभाग इन मिलावटखोरों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। होली का त्यौहार नजदीक आते ही मिलावटी दूध का धंधा करने वाले इनदिनों नगर सहित तहसील क्षेत्र के विभित्र कस्बों में मिलावटी दूध का कारोबार चरम सीमा पर चल रहा है इसको प्रयोग करने से लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे है। फिर भी विभाग इस और कोई कार्रवाई ना करने से लिवटखोरों के हौसलें बुलंद है। मिलावट खोरों द्वारा दूध में रिफाइंड निरमा सफेद पेट सहित केमिकल मिलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। कुछ दिन पहले विभाग दूरियों पर कार्रवाई किया था और उनका सैंपल लेकर नमो ने भरे थे परंतु विभाग की सांठगांठ के चलते इन मिलावटखोरों पर कोई कार्रवाई ना होने से यह धंधा पूरे चरण सीमा पर चल रहा है। मिलावटी दूध को खाने से लोग तरह तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे है। डाक्टरों की माने तो मिलावटी दूध खाने से लिवर आंखों की रोशनी जय सी प्राणघातक बीमारियों का होना बताया जाता है। रसद एवं खाद्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यह धंधा नगर सहित खजुहा बकेवर जहानाबाद अमौली चौड़गर आदि कस्बों दूधिया द्वारा बेचा जा रहा है जो मानव जीवन के साथ खुलेआम खिलवाड़ करते नजर आ रहे इन मिलावटखोरों पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही ना होने से इनके हौसले बुलन्द है। वही मिलावटी दूध मे निरमा अरारोट रिफाइंड तेल डालडा आदि मिलाकर इस तरह से दूध की मात्रा बढ़ाकर खुलेआम जनता की आंखों में धूल झोंक रहे है कभी कभार विभाग इन पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी करते थे परन्तु लंबे समय से विभाग द्वारा दूधियाओ के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्यवाही ना होने से यह लोग खुलेआम मानव जीवन के साथ खिलवाड़ करने में तुले हुए है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment