फतेहपुर, शमशाद खान । कृषि विभाग के तत्वाधान में सिंचाई विभाग द्वारा प्रायोजित उ0प्र0 वाटर रिस्ट्रक्चरिंग प्रोजेक्ट फेस-2 के हत प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा जनपद के 55 किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा नई दिल्ली के मेला ग्राउण्ड मे आयोजित पूसा कृषि उन्नति मेला के भ्रमण एवं अध्ययन हेतु रवाना किया गया।
बुधवार को कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी व मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के पूसा कृषि मेला में जनपद के किसान वहां पर जैविक खेती एवं समन्वित खेती के माडलों का प्रदर्शन व खेती में हो रहे फसल उत्पादन प्रौद्योगिकी का जीवंत प्रदर्शन का दिग्दर्शन कर लाभान्वित होंगे साथ ही कृषि वैज्ञानिक परिचर्चा के तहत भी तकनीकी जानकारी प्राप्त करेंगे उक्त जानकारी लेकर किसान अपनी उन्नति करेंगे साथ ही जनपद के अन्य किसानों को भी जानकारी प्रदान करेंगे जिससे जनपद एवं हमारे देश के किसानों का विकास होगा। उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने कहा कि वहां पर उन्नत सिंचाई विधियों की तकनीकी जानकारी भी मिलेगी जिससे जल प्रबंधन की तकनीक को किसान सीख सकेंगे साथ ही वहा पर फसल प्रदर्शन प्रक्षेत्र का भी भ्रमण कर वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त करेंगे इसके साथ किसान वहां से उन्नतिशील किस्मों के बीज भी क्रय कर सकेंगे। कार्यक्रम मे जिला कृषि अधिकारी रवीकान्त सिंह ने किसानों को मेला भ्रमण हेतु बधाई देते हुए कहा कि कृषि विविधीकृत फसलों एवं डेयरी तथा खाद्य प्रसंस्करण की भी तकनीकी जानकारी वहां से प्राप्त करे जिससे किसानों की आय मे वृद्धि हो सके। संस्था सचिव उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि पूसा कृषि उन्नति मेला 15 से 17 मार्च तक के कार्यक्रम मे जनपद के किसान 16 मार्च को भाग ले सकेंगे किसानों को मेले के विभिन्न कार्यक्रमों का विधिवत अध्ययन एवं भ्रमण कराया जायेगा। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक राम सिंह, बाबूराम, श्यामलाल निषाद, पुत्तनलाल शुक्ल, रमेश सिंह, जयदेव सिंह आदि किसान रहे।

No comments:
Post a Comment