Latest News

Monday, 6 March 2017

एडीजी कानून व्यवस्था से पीड़ित ने लगायी न्याय की गुहार

फतेहपुर, शमशाद खान । मलवां थानाक्षेत्र के बड़ा बघहा गांव निवासी एक युवक ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने उसकी भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और जब इसकी शिकायत भुक्त भोगी ने थानाध्यक्ष मलवां से की तो थानाध्यक्ष ने विपक्षीगणों से सांठगांठ करके मेरे पिता तथा दादा समेत मुझको लाठी डण्डों से बुरी तरह से मारापीटा। भुक्तभोगी के साथ थाने मे हुए गलत बर्ताव की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वह पुनः थाने गया जहां पर थानाध्यक्ष ने पूर्व की भांति बर्ताव किया। थानाध्यक्ष द्वारा बार-बार प्रताड़ित किये जाने की शिकायत भुक्तभोगी ने पुनः पुलिस अधीक्षक से की जिस पर पुलिस अधीक्षक ने अपने पीआरओ तथा स्टेनो को मौक पर भेजकर जांच करवायी जिस पर उनको घटना सही प्रतीत हुई। जनपद के मलवां थानाक्षेत्र के बड़ा बघहा गांव निवासी रामफल यादव ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश शासन को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके गांव के ही प्रेमसिंह, फूलसिंह, जयसिंह, मानसिंह, बाबूलाल, जयकरन, सूरजदीन आदि दबंगों ने दबंगई के बल पर ग्राम समाज की पशुचर जमीन के अलावा उसकी पुस्तैनी जमीन गाटा संख्या 2800 पर जबरन कब्जा कर लिया है। भुक्तभोगी ने जब इसकी सूचना थानाध्यक्ष मलवां से की तो थानाध्यक्ष ने उसकी पिता गया प्रसाद यादव और दादा जगदीश यादव को लाठी डण्डों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और थाने से भगा दिया। थानाध्यक्ष द्वारा किये गये बर्ताव की शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक से की तो पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष कार्यवाही किये जाने के निर्देश थानाध्यक्ष मलवां को देते हुए पुनः थाने जाने को कहा। एसपी से की गयी शिकायत मलवां थानाध्यक्ष को विजय प्रताप सिंह को नागवार गुजरी और थानाध्यक्ष ने तीनो लोगो के साथ वही बर्ताव किया जो उसने पूर्व मे की थी। इस बात की शिकायत भुक्त भोगी ने पुनः एसपी से की जिस पर उन्होंने अपने पीआरओ और स्टेनो को मौके मे पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिये। एसपी के निर्देश पर थाने पहुंचे पीआरओ और स्टेनो ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए तीनों लोगों का डाक्टरी मुआयना कराने के बाद घर छोड़ दिया था। भुक्तभोगी युवक ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था से बताया कि मलवां थानाध्यक्ष से उनको जान माल का खतरा है तथा घटना की जांच कराकर दोषीजनों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News