फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के खुशवक्तराय नगर मोहल्ले मे स्थित एक शिक्षक के सूने पडे मकान मे चोरों ने ताला तोड़कर बीस हजार रूपये की नगदी समेत लगभग दस लाख रूपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर रफू चक्कर हो गये। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के खुशवक्तराय मोहल्ला निवासी अमित द्विवेदी जो हथगांव मे प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं कल वह अपने परिवार के साथ किसी काम से गांव गये थे तभी चोरों ने मौका अच्छा देखकर मकान के मुख्यद्वार के बगल मे बनी गैलरी का ताला तोड़क अन्दर घुस गये और अलमारी मे रखी बीस हजार रूपये की नगदी तथा लगभग दस लाख रूपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गये। आज शिक्षक के मकान के बगल मे रह रहे उनके चाचा ने चोरी की घटना की सूचना मोबाइल पर उनको दी। चोरी की घटना की सूचना शिक्षक द्वारा पुलिस को दी गयी और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कियां।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment