फतेेहपुर, शमशाद खान । जिला पत्रकार संघ (रजि0) के चैक चैराहा स्थित कार्यालय में आज जिला पत्रकार संघ के संस्थापक/पूर्व महामंत्री व मूर्धन्य पत्रकार स्व0 छेदालाल पाठक की पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी का आयोेजन किया गया जिसमें जिलेभर के पत्रकारों एवं छायाकार बंधुओं ने उपस्थित होकर स्व0 छेदालाल पाठक को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शाें पर चलने का संकल्प दोहराया।
जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। संघ के सस्थापक स्व0 छेदालाल पाठक के चित्र पर पुष्प् अर्पित करते हुए श्री सिम्पल ने कहा कि स्व0 पाठक ने 1965 में जिले के समस्त पत्रकारों के सहयोग से रजि0 जिला पत्रकार संघ की स्थापना करवायी थी। उसके बाद से वह लगातार पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने, समाज की बुराईयों का पर्दाफास करने तथा जनपद के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। उनकेे अन्दर पत्रकाारिता के प्रति समर्पण एवं निष्ठा की भावना के साथ संघर्ष की अद्भुत क्षमता थी। पत्रकारिता जगत के पुरोधा कह जाने वाले पाठक ने कभी परिस्थितियों से समझौता नहीं किया। वह जिले में निर्भीक और स्वच्छ पत्रकारिता का मंत्र फंूंकने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि कलम के धनी व कलम के सिपाही कहे जाने वाले छेदालाल पाठक पत्रकारिता जगत में अपने आप एक मिशाल बने हुए थे। हरिजन गले लगाओ आन्दोलन, असहाय असुरक्षित समाज के प्रति अपराधियों के साथ साहसिक मुठभेड़ कर वीरता और निर्भीकता पूर्वक सामना करने पर कानुपर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एसी अम्बानी एवं तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अशोक कनात ने 29 सितम्बर 1993 में वीरता प्रमाण पत्र प्रदान किया था। श्री सिम्पल ने कहा कि संघ के संस्थापक कई समाचार पत्रों का सम्पादन भी करते थे। साप्ताहिक भगत, अन्तर्वेन्द टाइम्स अशु्रधारा समाचार पत्रों के स्वयं स्वामी भी थे। तथा फतेहपुर दूत, सत्य स्वर के प्रधान सम्पादक भी रहे। इसके अलावा दैनिक जागरण, दैनिक देश दूत, नेशनल हेरल्ड, कौमी आवाज, लखनऊ मेल, स्वतंत्र सहारा व दैनिक नव कर्मयुग में जिला संवाददाता के रूप में काम किया। बताया कि सन 1978 में न्यूज एजेन्सी समाचार भारती, 2001 में एशियन न्यूज सर्विस (एएनएस) में सफलता पूर्वक कार्य किया। बैठक का संचालन सुरेन्द्र पाठक ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से गोविन्द दुबे, जयगोपाल शुक्ला, मो0 मकसूद अहमद शीबू, कुलदीप द्विवेदी, विक्टर राबिन्सन राबर्ट, स्वामी श्यामलाल कंचन, मनोज पाण्डेय, अमिताभ शरन, जयकेश पाण्डेय, योगेन्द्र पटेल, अशोक सिंह, अखिलेश अग्रहरि आदि रहे।

No comments:
Post a Comment