Latest News

Friday, 31 March 2017

लिल्स बगिया का वार्षिक परिणाम देख खुशी से झूमे बच्चे

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के सिविल लाइन्स लोधी नगर मोहल्ले में स्थित पटेल इण्टर कालेज मे आज परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें पीजी कक्षा में आर्या मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
शहर के सिविल लाइन्स लोधी नगर में लिल्स बगिया में स्थित पटेल इण्टर कालेज में आज परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। घोषित परिणाम में पीजी कक्षा में आर्या मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रगति साहू द्वितीय व इशिता उमराव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा एलकेजी में प्रथम स्थान अरूनिमा पाल, द्वितीय स्थान आयुष कुमार व तृतीय स्थान पियूष यादव, यूकेजी में प्रथम स्थान अदिति पाल और अक्षिता सिंह द्वितीय स्थान में वियान, तृतीय स्थान अनवी इसी प्रकार कक्षा फस्र्ट में प्रथम स्थान नैन्सी वर्मा, द्वितीय स्थान अवन्या शिवहरे व तृतीय स्थान अल्तमश रहे। कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान हर्षिता सिंह, द्वितीय स्थान यत्निका उमराव व तृतीय स्थान जान्वी सिंह रही। कक्षा तृतीय मंे प्रथत स्थान उत्सवी पाल सिंह, ़िद्वतीय स्थान गौरव सिंह व तृतीय स्थान उदभव पाण्डेय रहे। कक्षा चार में प्रथम स्थान अनमोल सिंह ़िद्वतीय स्थान प्रखर श्रीवास्तव व तृतीय स्थान प्रतिभा सिंह गौतम रही। कक्षा पांच में प्रथम स्थान वंशिका पाण्डेय द्वितीय स्थान दीपेन्द्र कुमार व तृतीय स्थान अल्काराव रही। कक्षा छः में प्रथम स्थान योगेन्द्र सिंह, द्वितीय स्थान वाचस्वी उमरा व तृतीय स्थान पर दिव्याशी मिश्र रही। कक्षा सात में प्रथम स्थान रूचि पटेल, द्वितीय उमंग व तृतीय स्थान खदीजा रही। कक्षा आठ में प्रथम स्थान मुस्कान श्रीवास्तव द्वितीय स्थान अंशिका व तृतीय स्थान अनुराग सचान रहे। कक्षा नौ में प्रथम स्थान रजत गुप्ता द्वितीय स्थान नमृता पोरवाल रही। कक्षा ग्यारह में प्रथम स्थान अमन भारतीय व द्वितीय स्थान रागिनी लोधी रही। इस मौके पर विद्यालय की प्रबन्धिका मिस नेहा सिंह सचान प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह ने मेधावी बच्चो को पुरूस्कृत किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रांगण में शिक्षक कौशल किशोर, गणेश प्रकाश मिश्रा एवं आशुकान्त प्रजापति मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News