Latest News

Wednesday, 15 February 2017

विभाग की लापरवाही से जानलेवा बनी टूटी पुलिया

फतेहपुर, शमशाद खान । हसंवा रजबहा की सम्पर्क मार्ग की पुलिया टूटकर धंध गई है जिससे दो कुलाबों से पानी धीरे-धीरे बह रहा है। वहीं खर पतवार इकठा हो जाने के कारण पानी का बहाव ठीक तरह से न होने के कारण दर्जनों गांव के लोग परेशान है। क्षेत्र के किसान बताते है कि कुलाबों में मिटटी के घंस जाने के कारण पानी का बहाव रूका हुआ हैं जिससे क्षेत्र के सैकड़ों बीघा पानी सिंचाई करने के लिए दिन रात किसान परेशान हैं वहीं सिंचाई विभाग के आलाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते है कि और जर्जर मार्ग पुलिया पर भी आए दिन लोग गिरते रहते है जिससे बड़ी-बड़ी घटनाएं भी हो जाती है। एक वर्ष से पुलिया ध्वस्त पड़ी हुई है। जिस पर दर्जनों लोग टूटी पुलिया पर चोटहील हो चुके है। क्योकि पुलिया के दोनों साइड का समतल होना मौत का कुआ साबित हो रहा है फिर भी अधिकारी इस टूटी पुलिया पर ध्यान नहीं दे रहे है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के दिनेश सिंह बचोल यादव, राकेश, सविता, रामसुमेर, बबलू सिंह, श्रवण सिंह, गोलू सिंह आदि लोगों का कहना है कि सालों से पुलिया टूटकर बिखर गई थीं वहीं लोग सिंचाई विभाग की ओर से पुलिया बनवाने की जहमत नही उठाई। जिससे प्रतिदिन कोई न कोई राहगीर पुलिया में गिरकर चोटहिल होता रहता है। जबकि इस सम्पर्क मार्ग से दर्जनों गांव के लोग प्रतिदिन का आवागमन बना रहता है। टूटी पुलिया पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News