फतेहपुर, शमशाद खान । सपा-भाजपा समेत अन्य दलों से टिकट न मिलने पर बागी हुए उम्मीदवारों का सहारा बनी राष्ट्रीय लोकदल ने जनपद के छह विधानसभाओं मे अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान मे उतारा है।
मंगलवार को जीटीरोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट मे संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय सचिव चौधरी भोपाल सिंह व जिलाध्यक्ष अनंत सिंह गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजीत सिंह के निर्णय के बाद जनपद मे छह विधानसभाओं मे राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा रही है जिसमें जहानाबाद से पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय, सदर विधानसभा से विक्रम लोधी, अयाह शाह से जिला पंचायत सदस्य भोलेपाल, हुसैनगंज पप्पू सिंह चौहान, खागा राजेश राव को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान मे उतारा है और बिन्दकी विधानसभा मे अभी भी कोई भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गयी है जल्द ही बिन्दकी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष अनंत सिंह गौतम ने कहा कि सभी घोषित प्रत्याशी सिर्फ सपा, बसपा व भाजपा के प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ने का नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता के दम पर चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सभी घोषित प्रत्याशी मौके पर अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment