फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू की अगुवाई मे प्रधानों का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिलकर भिटौरा और हसवा विकास खण्ड के इण्टर कालेजों के प्रबन्धक और प्रधानाचार्यों के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि कालेजों मे छात्रों से प्रवेश पत्र देने के नाम पर पन्द्रह सौ से लेकर दो हजार रूपये लिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच किये जाने के निर्देश दिये हैं।
प्रधानों के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि भिटौरा और हसवा विकास के अन्तर्गत आने वाले कई विद्यालयों मे नकल कराने तथा प्रवेश पत्र देने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि यदि विद्यालयों मे छात्र/छात्राओं से की जा रही जबरन वसूली पर तत्काल रोक नही लगाई गयी तो गरीब परिवार के छात्र/छात्रायें परीक्षा से वंचित रह जायेगे। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों मे सरफराज हुसैन, अखिलेश दुबे समेत कई प्रधान मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment