फतेहपुर, शमशाद खान । बजरंग कार्यकर्ताओं ने आज लखीमपुर खीरी मे देवी देवताओं पर अभद्रता टिप्पणी करने के विरोध मे हुए दंगे मे स्थानीय पुलिस द्वारा की गयी निष्क्रियता के विरोध मे प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर अपराधियों को संरक्षण प्रदान करने वाले स्थानीय पुलिस को निलम्बित किये जाने के साथ आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग किया।
मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक हिमांशू दीक्षित के नेतृत्व मे लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट मे प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन को उपजिलाधिकारी को सौंपा। भेजे गये ज्ञापन मे कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया कि जिस मुस्लिम व्यक्ति द्वारा हिन्दू देवी देवताओं व हिन्दू धर्म पर अर्मयादित, अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया मे वायरल कर माहौल बिगाड़ने के साथ दंगा कराने का जो कार्य किया गया है उसका विश्व हिन्दू परिषद कड़े शब्दों पर निंदाकर मांग करता है कि अपराधियों को संरक्षण प्रदान करने वाली स्थानीय पुलिस को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाये व उपर्युक्त व्यक्ति व उसके सहयोगियों पर विभिन्न संगीन धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाये। अन्यथा बजरंग दल के कार्यकर्ता बाध्य होकर राष्ट्र व धर्म विरोधी कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं पुलिस के विरूद्ध पूरे प्रदेश मे आन्दोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगें जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी। इस मौके पर अजीत विद्यार्थी, टण्डन पटेल, हिमांशू दीक्षित, पंकज कसेरा, आनन्द तिवारी, विनय मिश्रा, आशीष गुप्ता, विष्नु कसेरा, अमन साहू, साकेत मोदनवाल, यश अग्रवाल, विवेक शुक्ला आदि रहे।

No comments:
Post a Comment